फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   School van overturns after rear wheel comes off, causing outcry

Auraiya News: पिछला पहिया निकलने से स्कूली वैन पलटी, मची चीख-पुकार

Wed, 15 Oct 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 15 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
School van overturns after rear wheel comes off, causing outcry
फोटो 15 एयूआरपी 06 घटना की जांच करती पुलिस।संवाद
फफूंद। छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूली वैन का गांव केशमपुर बंबा के पास अचानक पिछला पहिया निकल गया। जिइससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। अंदर बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक-एक कर बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

कस्बा स्थित एक निजी स्कूल में छुट्टी के बाद बुधवार को चालक पढ़ने वाले बच्चों को वैन में बैठाकर घर छोड़ने जा रहा था। थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर बंबा के पास अचानक वैन का पिछला पहिया निकल गया। इससे वैन अनियंत्रित हो गई। कुछ दूर चलने के बाद पलट गई। अंदर बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बच्चों के शोर को सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीण सर्वेश अनुरागी, अश्वनी कुमार, कैलाश, रणधीर सिंह, कल्लू, अंकित राजपूत आदि मौके पर पहुंचे। वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।इससे बच्चे बच सके।
विज्ञापन

चालक मौके पाते ही भाग निकला। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी पर पुलिस व बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंचे। अपने-अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले गए। ग्रामीणों में स्कूल प्रबंधन पर सवाल कर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बच्चों को चोट नहीं आई है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 15 एयूआरपी 06 घटना की जांच करती पुलिस।संवाद

फोटो 15 एयूआरपी 06 घटना की जांच करती पुलिस।संवाद

फोटो 15 एयूआरपी 06 घटना की जांच करती पुलिस।संवाद

फोटो 15 एयूआरपी 06 घटना की जांच करती पुलिस।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed