{"_id":"5f9efb648ebc3e9c012809dd","slug":"school-auraiya-news-knp591885697","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय के 63 परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय के 63 परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प को मिली मंजूरी
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका व नगर निकाय के खस्ताहाल 63 परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने वाली है। मिशन कायाकल्प के तहत डीएम ने पहले चरण में बालक-बालिका शौचालय, हैंडवाशिंग तथा पेयजल आदि की व्यवस्था के लिए हरी झंडी दी है। नगर निकायों ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। नगर पालिका ने नगर क्षेत्र के 23 परिषदीय विद्यालयों के लिए 42 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की है।
शहरी क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का हाल बेहाल है। अरसे से इन विद्यालयों की मरम्मत तक नहीं कराई गई है। शहर में 23 परिषदीय स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिनमें कई स्कूल बाउंड्री विहीन है। शौचालय इस्तेमाल करने लायक नहीं हैं।
हैंडपंप खराब हैं तो कई विद्यालयों में फर्श आदि का प्लास्टर उखड़ गया है। कमोवेश यही स्थिति अजीतमल, अटसू, फफूंद, अछल्दा, बिधूना व दिबियापुर नगर पंचायत के परिषदीय विद्यालयों की है। पिछले दिनों शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे मिशन कायाकल्प की तर्ज पर शहर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में भी अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए थे। पहले चरण में डीएम ने प्राथमिकता वाले कार्यों को कराने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के 23 विद्यालयों के लिए 42 लाख की कार्ययोजना तैयार की गई है। टेंडर की कार्रवाई चल रही है। टेंडर होने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
-बलवीर सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद