फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Satti pond will be decorated with Rajasthani stones before the rains

Auraiya News: बारिश से पहले राजस्थानी पत्थरों से संवरेगा सत्ती तालाब

Mon, 14 Apr 2025 05:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 14 Apr 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Satti pond will be decorated with Rajasthani stones before the rains
तालाब की सफाई के लिए लगी जेसीबी मशीन। - फोटो : तालाब की सफाई के लिए लगी जेसीबी मशीन।
औरैया। शहर के मध्य स्थित गंदगी से पटा सत्ती तालाब अब पिकनिक स्पॉट बनेगा। जून माह की बारिश से पहले तालाब की सफाई पूरी करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। यहां तालाब की तटबंदी संवारने के लिए राजस्थानी पत्थर भी लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सत्ती तालाब को पिकनिक स्पॉट में बदलने के लिए जल निगम विभाग की ओर से डीपीआर तैयार करके जुलाई 2023 में शासन को भेजा गया था। राज्य मिशन निदेशक की ओर से जारी आदेश के बाद इटावा रोड पर पालिका परिक्षेत्र में स्थित सत्ती तालाब के 9.4 एकड़ क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाना है।
विज्ञापन

पहले चरण में यहां तीन करोड़ रुपये की लागत से तालाब में जमा गंदगी की सफाई व तालाब के चारों ओर पत्थर लगाए जाने हैं। वहीं दूसरे चरण में पिकनिक स्पॉट को आकार देने का काम किया जाना है। इस दिशा में एक साल से कवायद जारी है। काम तेजी से हो इसे लेकर नगर पालिका परिषद की ओर से सीएंडडीएस को पत्राचार भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून माह में बारिश की संभावना को देखते हुए समय से काम पूरा करना है। सीएंडडीएस की ओर से भी इसे लेकर तेजी काम कराया जा रहा है। यहां तालाब की तटबंदी के लिए राजस्थानी पत्थरों का पहुंचना शुरू हो गया है। खोदाई भी काफी हद तक पूरी हो चुकी है।



सत्ती तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर पूरी सजगता बरती जा रही है। काफी हद तक सफाई हो गई है। तटबंदी के लिए पत्थर आने शुरू हो गए हैं। पहले चरण का काम बारिश से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।-अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed