{"_id":"6a5bc69f2821972e11016442","slug":"sarvesh-the-prime-accused-in-the-doctors-suicide-case-arrested-auraiya-news-c-211-1-aur1024-148361-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डॉक्टर के आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी सर्वेश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डॉक्टर के आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी सर्वेश गिरफ्तार
Sun, 19 Jul 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो -38- पुलिस अभिरक्षा में मुख्य आरोपी सर्वेश। स्रोत:पुलिस
औरैया। डॉक्टर सौरभ बाजपेई के आत्महत्या मामले में पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सर्वेश को मिहौली पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ा गया आरोपी अस्पताल संचालक एसपी सिंह का जीजा बताया जा रहा है। सर्वेश पूरे मामले में नामजद था। दो दिन पहले पुलिस ने अस्पताल संचालक एसपी सिंह व कर्मचारी मोहन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
अस्पताल के स्टाफ की प्रताड़ना से आहत डॉक्टर सौरभ ने तीन दिन पहले यमुना नदी में छलांग लगाकर जान दे दी थी। इससे पहले डॉक्टर ने फेसबुक लाइव पर अपने उत्पीड़न के बारे में बताया था। अगले दिन उनका शव बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर गठित विशेष टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर फरार अभियुक्त सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं फरार चौथे आरोपी गौरव की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।