फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sarthak ranked 97th in the JEE-Advanced

जेईई एडवांस में सार्थक ने पाई 97 वीं रैंक

Sun, 12 Jun 2016 11:49 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 12 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
sarthak ranked 97th in the JEE-Advanced
सार्थक की उपलब्धि पर उसे मिठाई खिलाते माता-पिता। - फोटो : amar ujala beuro
 ब्लाक क्षेत्र के गांव धनउपुर-अयाना निवासी सार्थक विश्नोई ने आईआईटी में 97 वीं रैंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं अपने माता पिता का सपना सार्थक कर दिया। सार्थक ने 247 अंक पाकर कानपुर रीजन में अच्छे अंक पाए हैं।
विज्ञापन


रिलायंस कंपनी सूरत में मैनेजर राजेंद्र कुमार विश्नोई के पुत्र सार्थक ने आईआईटी की परीक्षा जेईई एडवांस में 247 अंक प्राप्त आल इंडिया 97 वीं रैंक पाई है। सार्थक ने बताया कि उसकी इस उपलब्धि में मां नीलम, पिता राजेंद्र के अलावा उसके नाना पर्यावरणविद भगवत स्वरूप विश्नोई का बहुत बड़ा योगदान है। उसने बताया कि उसके बाबा स्व. रामप्रकाश विश्नोई धनउपुर के निर्विरोध ग्राम प्रधान रहे थे। उनका सपना था कि मैं कुछ ऐसा बनकर दिखाऊं जिससे उनका नाम रोशन हो। सार्थक की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है।
विज्ञापन


बचपन से ही मेधावी है सार्थक
वर्ष 2013 में कक्षा नौ उत्तीर्ण करने के बाद सीबीएसई की ओर से आयोजित हेरीटेज इंडिया क्विज में सार्थक नेशनल विनर रहा। 2014 में हाईस्कूल में उसने 10 सीजीपीए मिला। 2016 में इंटरमीडिएट परीक्षा 93 प्रतिशत अंक पाकर पास की। हाईस्कूल के बाद साल 2014 में सिंगापुर एयरलाइंस और मिनिस्ट्री ऑफ  एजुकेशन ऑफ  सिंगापुर की ओर से उसे सिंगापुर में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप मिली थी। लेकिन वह अपने देश में ही पढ़ना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफलता मंत्र
सार्थक का कहना है कि उसकी सफलता का मंत्र है टाइम टेबिल। वह टाइम टेबिल के हिसाब से पढ़ता था। रिवीजन के लिए अलग से समय निर्धारित किया था। इसके अलावा खेलकूद और मनोरंजन का भी समय निर्धारित किया। उसका कहना है कि अगर समय का महत्व समझ कर कोई तैयारी करे तो सभी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed