फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sapera Mahasammelan organized in auraiya

औरैयाः सपेरा महासम्मेलन का आयोजन

Sun, 15 Mar 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sapera Mahasammelan organized in auraiya
आयोजन स्थल पर सपेरा समाज के लोगों की भीड़ - फोटो : AURAIYA
औरैया। ककोर स्थित तिरंगा मैदान में रविवार को अखिल भारतीय घुमंतु सपेरा विकास महासंघ का महासम्मेलन व बीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सपेरा समाज की समस्याओं पर चर्चा की गई। सपेरा समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के सामने अपनी आठ सूत्री मांग पेश करते हुए कहा कि सभी सरकारों ने हमारी अनदेखी की है और इस समाज को केवल अपना वोट बैंक समझा है।
विज्ञापन

सपेरा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूरज नाथ सपेरा ने सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया से कहा कि सपेरा जाति को केंद्र सरकार व विभिन्न राज्यों में अनुसूचित जाति में रखा गया है। जबकि प्रदेश में इसे सामान्य वर्ग में रखा गया है।
विज्ञापन

अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में भी सपेरों को अनुसूचित जाति में रखा जाए। साथ ही इनकी सांस्कृतिक धरोहर बीन को प्रमोट करने के लिए हर राज्य में एकेडमी खोली जानी चाहिए। सपेरा समाज के बच्चों को निशुल्क शिक्षा व होटल सुविधा की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने सपेरा समाज की मांगों पर सहानुभूति व्यक्त करते हुए शीघ्र ही समस्याओं का समाधान करने की बात कही। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने मुख्य विकास अधिकारी ब्रज किशोर पाठक को निर्देश दिए कि तिरंगा मैदान में 15 अगस्त से पहले 150 मीटर ऊंचा तिरंगा लगाया जाए। साथ ही सपेरा समाज के गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए जाएं।
संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन महेंद्र सिंह ने समाज से शिक्षित, संगठित, संविधान के सम्मान, नशा मुक्ति, बुराइयों से दूरी व अन्य सभी संगठनों से मिलकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीएस शिकारी, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह परसानी, प्रेमपाल नाथ, धर्मेंद्र ंसिंह, वीरेंद्र अठवाल, विनोद कुमार, रोहताश नाथ व पपलेश नाथ आदि मौजूद रहे।

समाधि के लिए आंवटित हो जमीन
नाथ संप्रदाय के होने के कारण सपेरा समाज के लोगों की मौत के बाद समाधि बनाई जाती है। इस समाज को समाधि स्थल के लिए भूमि का आवंटन किया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मरने के बाद दो गज जमीन भी नसीब नहीं हो रही है। अगर समाधि स्थल है तो वहां पहुंचने के लिए मार्ग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed