{"_id":"665e18100e764560cb0a8aa4","slug":"sangam-portal-will-ease-the-path-to-employment-auraiya-news-c-211-1-aur1005-112949-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रोजगार की राह आसान करेगा संगम पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रोजगार की राह आसान करेगा संगम पोर्टल
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश सरकार के सेवा योजन विभाग ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक और कदम बढ़ाया है। रोजगार संगम पोर्टल से बेरोजगार युवाओं को जोड़ा जाएगा। जिसके चलते युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार मिलना आसान हो जाएगा।
प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार संगम पोर्टल की शुरूआत की गई है। जिस पर कोई भी युवा आसानी से अपना पंजीयन कर सकता है। जनपद में संचालित सभी डिग्री कॉलेजों को इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इससे युवा आउटसोर्सिंग की नौकरी आसानी से प्राप्त कर सकता है।
जिले में स्थित सभी महाविद्यालय, टेक्निकल शिक्षण संस्थान में डिग्री प्राप्त कर चुके युवाओं का ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। युवा इससे जुड़कर संबंधित विभाग में आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
युवा मेडिकल टेक्निकल, एजुकेशन, कंप्यूटर, खेलकूद, बाल विकास, उद्यान, महिला कल्याण सहित कई विभागों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, 12वीं, स्नातक की डिग्री, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन करना होगा।
-- -- -- -- -- -
संगम पोर्टल को शिक्षण संस्थानों से जोड़ा जाएगा। पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने वाले युवा प्रदेश व देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेगे। जल्द ही इसमें तेजी से कार्य किया जाएगा- आशीष शुभम चौधरी, जिला सेवायोजन अधिकारी