फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   samuhik vivah

एक ही मंडप में 37 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

Wed, 26 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
samuhik vivah
औरैया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को अछल्दा ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां एक ही मंडप में 37 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इनमें तीन मुस्लिम जोड़े भी थे। इस मौके पर बैंडबाजे की धुन पर परिवार के सदस्य और रिश्तेदार झूमते नजर आए। इस मौके पर सीडीओ, डीडी कृषि, समाज कल्याण अधिकारी ने विवाह बंधन में बंधने जा रहे जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

अछल्दा ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक सहार के पांच, एरवाकटरा के छह, अजीतमल के 11, औरैया का एक, भाग्यनगर के आठ व बिधूना नगर पंचायत के तीन जोड़े विवाह बंधन में बंधे। पंडित देवांश पांडेय व कृष्णकांत तिवारी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू जोड़ों की शादी की रस्म पूरी की। जबकि मुस्लिम जोड़ों को काजी मो. अशरफ रजा ने निकाह पढ़ाया। सहार, भाग्यनगर व विधूना से एक-एक मुस्लिम जोड़े आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ बृज किशोर पाठक, डीडी कृषि विजय कुमार, समाज कल्याण अधिकारी श्रीभगवान, बीडीओ अश्वनी सोनकर ने नवविवाहित जोड़ों के सुखद जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में बैंडबाजों की धुन पर परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों ने जमकर नृत्य किया। नवविवाहित जोड़ों को कपड़ा, तोड़इया, बिछिया व बर्तन आदि भेंट दी गई। शासन की ओर से मिलने वाले 35 हजार रुपये विवाहित लड़की के खाते में भेजी जाएगी। शादी में आए हुए लोगों के लिए खाने की भी व्यवस्था की गई। व्यवस्था को दुरुस्त बनाने में समाजकल्याण विभाग के कार्यक्रम प्रभारी अल्तेश चौहान ने महती भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed