{"_id":"5e9f2da48ebc3e90a359b1f8","slug":"samjhane-per-mane-officer-auraiya-news-knp5563849155","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जाने की जिद पर अड़े प्रवासी, दिनभर नहीं खाया खाना, समझाने पर शाम को माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जाने की जिद पर अड़े प्रवासी, दिनभर नहीं खाया खाना, समझाने पर शाम को माने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के पांडेय गेस्ट हाउस में बनाए गए शेल्टर होम में पिछले 21 दिनों से रह रहे झारखंड क्षेत्र के 69 प्रवासियों ने मंगलवार को घर जाने की जिद को लेकर खाना छोड़ दिया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने पर कुछ क्वारंटीन लोगों ने शाम को खाना खाया। इस संबंध में तहसीलदार सदर राजकुमार चौधरी ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा अपने घर जाने की जिद की जा रही है। इसी के चलते कुछ लोगों ने तो खाना खाया है लेकिन कुछ लोगों ने नहीं खाया है। बताया कि झारखंड प्रशासन को सूचना भेजी जा चुकी है। जब तक उनकी ओर से कोई आदेश नहीं आता है तब तक वह उन्हें उनके घर वापस नहीं भेज सकते हैं।
19 वाहन सीज, 320 के चालान
औरैया। जिले में चल रहे लॉक डाउन के चलते मंगलवार को पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी सख्ती दिखाई गई। इस दौरान पूरे दिन जिले भर में वाहन चेकिंग को लेकर चले अभियान में पुुुलिस ने जहां 19 वाहन सीज करने की कार्रवाई की। तो वहीं 320 वाहनों का चालान किया। साथ ही 6500 रुपये शमन शुल्क वसूला। एसपी कार्यालय से जारी सूचना में बताया गया कि इस दौरान हुई लॉकडाउन नियम उल्लंघन की कार्रवाई में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 80 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।