{"_id":"6605af9f220907d1dd0e6b9e","slug":"salaries-of-four-teachers-found-absent-during-inspection-by-officials-stopped-auraiya-news-c-211-1-aur1001-110239-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अधिकारियों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चार शिक्षकों का रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अधिकारियों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चार शिक्षकों का रोका गया वेतन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों की कार्यशैली को भांपने के लिए 12 मार्च को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने 20 से ज्यादा परिषदीय स्कूलों के औचक निरीक्षण किए थे। मामले में अधिकारियों की ओर से दी गई आख्या के बाद बीएसए ने वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए अंतिम चेतावनी जारी है।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, सीडीओ अनिल कुमार सिंह व एडीएम महेंद्र पाल सिंह समेत अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने 12 मार्च को जिले के स्कूलों की औचक जांच की। व्यवस्थाओं को भांपने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्कूलों के औचक निरीक्षण में मिड-डे-मील से लेकर शिक्षक, शिक्षण कार्य की बारीकी व छात्रों का आकलन किया। रजिस्टर भी जांचे गए।
कुछ स्कूलों में मिड-डे मील रजिस्टर में बच्चों का ब्योरा ही अंकित नहीं मिला। वहीं विद्यालयाें के निरीक्षण में चार विद्यालयाें में शिक्षक अनुपस्थित भी मिले। डीएम नेहा प्रकाश ने निरीक्षण में भाग्यनगर ब्लाॅक के स्कूल जांचे। यहां पर गोपालपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षा मित्र रमाकांत मिश्रा व बढुआ प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक मोहित सिद्दीकी अनुपस्थित मिले। छात्र संख्या भी कम पाई गई।
विज्ञापन
वहीं सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने सहार में निरीक्षण किया। जहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय निरंजनपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। वहीं प्राथमिक विद्यालय तैयापुर में तैनात सहायक अध्यापक योगेंद्र कुमार भी अनुपस्थित मिले। एडीएम महेंद्रपाल सिंह समेत अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के निरीक्षणों में मामूली खामियां निकली। जिन्हें लेकर सुधार के निर्देश दिए गए। वहीं अनुपस्थित मिले चार शिक्षकों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए नोटिस जारी किया है। अंतिम चेतावनी जारी करते हुए खामियां दूर न करने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चार शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका गया है। नोटिस जारी करते हुए अंतिम चेतावनी दी गई है। ढर्रा न बदले जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी