फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ruckus among family members keeping dead body on Dibiyapur Road

Auraiya News: दिबियापुर रोड पर शव रख परिजनों का हंगामा

Mon, 23 Oct 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among family members keeping dead body on Dibiyapur Road
औरैया। ससुरालियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मायके पक्ष के लोगों ने दिबियापुर रोड पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

गोविंद नगर मोहल्ला निवासी पिंकी (22) की शादी नरेश के साथ हुई थी। शुक्रवार की शाम पिंकी का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मायके पक्ष के लोग भाग निकले थे। इसी मामले में मायके पक्ष ने जौरा निवासी पिता हीरालाल ने दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई। रविवार को मायके पक्ष के लोग शव ठेलिया पर रखकर दिबियापुर रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली से फोर्स पहुंचा। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह व सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने लोगों को समझाने की कोशिश की। पिता हीरालाल ने दहेज हत्या के आरोपी ससुरालियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दी। दोपहर 12 बजे के करीब परिजन पुलिस के आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए राजी हुए। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पति समेत अन्य नामजद पांचों आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। परिजनों को समझाते हुए शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed