{"_id":"5ea1db2b8ebc3e902626efea","slug":"route-march-auraiya-news-knp5567100125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन अधिकारी के साथ पुलिस ने किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन अधिकारी के साथ पुलिस ने किया रूट मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। इस दौरान सड़क के किनारे रेहड़ियों पर भीड़ लगाकर खरीदारी कर रहे लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर खदेड़ा। सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आए दो पहिया वाहन चालकों की क्लास लगाई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव व इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश कुमार ने फोर्स के के साथ शहर में सुभाष चौक से रूट मार्च शुरू किया। इस दौरान उन्होंने दिबियापुर रोड पर रूट मार्च करते हुए सड़क किनारे सब्जी, फल की लगी रेहड़ियों पर सोशल डिस्टेंस न देख मौजूद लोगों को खदेड़ दिया। मनाही के बाद भी सड़कों पर फर्राटा भर रहे बाइक सवारों को रोक कर उनकी क्लास लगाई।
साथ ही हेलमेट व मास्क न लगाए होने पर उनके वाहनों का चालान भी किया। पुलिस की सख्ती देख कई बाइक चालक दूर से ही रास्ता बदलकर भागते नजर आए। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से लॉकडाउन के निर्देशों का पालन कर घरों से बाहर न निकलने की अपील की। कहा कि बहुत ही जरूरी हो तभी घर से निकलें।