फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   robbed money from the old man by giving a lift, the miscreants ran away after pushing

लिफ्ट देकर वृद्ध से रुपये लूटे, धक्का देकर नीचे उतर भागे बदमाश

Wed, 25 May 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
robbed money from the old man by giving a lift, the miscreants ran away after pushing
बिधूना। कार सवार बदमाशों ने एक वृद्ध को लिफ्ट देकर साथ में बैठा लिया। रास्ते में कार के अंदर वृद्ध से 33 हजार 400 रुपये लूटने के बाद धक्का देकर नीचे उतार दिया और भाग गए। पुलिस तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जुगराजपुर निवासी सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि वह बुधवार को माधवनगर याकूबपुर स्थित बेटी मीरा की ससुराल जाने के लिए बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से निकले थे। बिधूना के मुख्य चौराहे पर पेट्रोल पंप के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक कार पास में आकर रुकी। कार में सवार लोगों ने बेला तक लिफ्ट देने की बात कही। उनकी बातों में आकर कार में बैठ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि कार सवार बदमाश उनकी तलाशी लेने लगे। लिफाफे में रखे 33 हजार रुपये व अलग से रखे 400 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर पीटा और बांधमऊ व पुर्वा दुजे के बीच सुनसान जगह में कार से धक्का देकर नीचे उतार दिया। वह किसी तरह बेटी मीरा की ससुराल पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध अपने बेटे अनिल व दिलीप के साथ बिधूना कोतवाली गए और मामले के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने चौराहे व पैट्रोल पंप समेत आसपास प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया है कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार समेत बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed