{"_id":"6664a7774c7d5060a00ced08","slug":"roadways-will-recruit-drivers-on-contract-to-operate-buses-auraiya-news-c-211-1-aur1005-113094-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बसों के संचालन के लिए रोडवेज करेगा संविदा पर चालकों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बसों के संचालन के लिए रोडवेज करेगा संविदा पर चालकों की भर्ती
विज्ञापन
औरैया। रोडवेज डिपो में चालकों की कमी है। इसके चलते बसों के संचालन में अक्सर दिक्कतें आ रही हैं। इस समस्या से निजात के लिए औरैया डिपो में संविदा पर चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनके आवेदन जमा होना शुरू हो गए हैं। बता दें कि लोक सभा चुनाव के चलते भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई गई थी।
औरैया रोडवेज डिपो को पांच और बसें मिलने के बाद यहां कुल बसों की संख्या 77 जा पहुंची है। जिनके संचालन के लिए डिपो के हाल फिलहाल में कुल 140 चालक और 166 परिचालक है। डिपो से लखनऊ, दिल्ली, आगरा, बनारस, झांसी, कन्नौज, कानपुर आदि के लिए बसों का संचालन किया जाता है। बसों के विधिवत संचालन में अक्सर चालकों की कमी आड़े आती थी। चालकों की कमी के कारण अक्सर बसों के संचालन में दिक्कतें आती थी।
इसके चलते कई चालकों को दोबारा कार्य करना पड़ता था। इस कमी को दूर करने के लिए विभाग ने संविदा पर चालकों की भर्ती प्रक्रिया को लोक सभा चुनाव समाप्त होते ही शुरू कर दिया है। इसके लिए आवेदन जमा करना शुरू हो गया है। चालक के लिए शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं पास रखी गई है। जबकि आयु 23 से 45 वर्ष और लंबाई पांच फीट तीन इंच तक निर्धारित की गई है। साथ ही ट्रांसपोर्ट लाइसेंस अनिवार्य होगा। आवेदन जमा करने के बाद आवेदक को टेस्ट प्रक्रिया से भी गुजरना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून की शाम चार बजे तक निर्धारित की गई है। 13 जून को सुबह 10 बजे आवेदन करने वालों का टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
चालकों की कमी को पूरा करने के लिए संविदा पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन भी जमा कराए जा रहे है। जल्द ही इस समस्या से डिपो को निजात मिलेगी।
- अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक