{"_id":"619697a252c8a70f9b7fbfc8","slug":"roadways-jurmana-auraiya-auraiya-news-knp6647828167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर उतारीं सवारियां, परिचालक पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर उतारीं सवारियां, परिचालक पर जुर्माना
विज्ञापन
औरैया। इटावा से अजीतमल के लिए बैठीं सवारियों को रोडवेज बस के परिचालक ने हाईवे पर उतार दिया। यात्रियों ने ट्वीट कर इसकी शिकायत की। शिकायत पर एआरएम ने संबंधित बस के परिचालक पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया है। साथ ही सभी चालकों-परिचालकों को लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अजीतमल कस्बा निवासी राघवेंद्र सिंह 11 अक्तूबर को ट्वीट कर बताया था कि औरैया डिपो की बस में इटावा बस स्टैंड से वह और तीन अन्य लोग अजीतमल आने के लिए सवार हुए थे। इटावा बस स्टैंड निकलने के बाद कुछ ही दूरी पर सवारियों को परिचालक ने यह कहकर उतार किया कि बस अजीतमल कस्बे में अंदर नहीं जाएगी। जिस पर उन्हें काफी दिक्कत हुई। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों को ट्वीट किया। जिसको विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान में लिया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि ट्वीट को संज्ञान में लेकर अधिकारियों के निर्देश पर जांच कराई गई। जांच सही पाए जाने पर संबंधित बस के परिचालक पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही सभी बसों के परिचालकों को निर्देशित किया गया है कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए बसों का संचालन करें। बसों को सभी कस्बों से होकर चलाया जाना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।