फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roadways buses will make extra trips on Holi

Auraiya News: होली पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी रोडवेज बसें

Thu, 14 Mar 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will make extra trips on Holi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों को घर आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न होने देने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। होली पर बसें हर रूट खासतौर पर दिल्ली रूट पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
औरैया रोडवेज डिपो में 70 के करीब बसें है। इसमें दो बसें लोकसभा चुनाव में जा चुकी हैं। ऐसे में 68 बसों के बेड़े से 18 रूटों पर इन दिनों बसों का संचालन चल रहा है। इस दौरान 24 व 25 मार्च को होली है। ऐसे में प्रत्येक रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े इसे लेकर बसों की फिटनेस को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डिपो की ओर से होली पर्व पर एक सप्ताह के लिए लंबे रूटों पर जहां बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, तो कम दूरी के रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाकर परिवहन तंत्र को मजबूती दी जाएगी। इसके लिए रूट स्तर पर रणनीति बनाई गई है। अजीतमल व बिधूना समेत अन्य प्वाइंटों पर डिपो के कर्मचारियों की तैनाती भी रखी जाएगी। वहीं एक सप्ताह तक लगातार ड्यूटी करते हुए निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले डिपो के कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस प्रोत्साहन योजना के जरिए काफी कुछ व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
वर्जन
होली पर्व पर बसों का संचालन बेहतर बनाए रखने के लिए निगम की ओर से कर्मचारी प्रोत्साहन योजना के दिशा-निर्देशा जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक कर्मचारी को जिम्मेदारी से अवगत कराया जा रहा है। पूरी तैयारी कर ली गई है।
-अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक औरैया रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed