{"_id":"64b8261a660d6314340bcfda","slug":"roadways-bus-will-run-soon-for-phaphund-achalda-and-bidhuna-auraiya-news-c-211-1-aur1003-761-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फफूंद, अछल्दा व बिधूना के लिए जल्द दौड़ेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फफूंद, अछल्दा व बिधूना के लिए जल्द दौड़ेगी रोडवेज बस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। यात्रियों की डिमांड को देखते हुए रोडवेज डिपो प्रशासन की ओर से लगातार विभिन्न रूटों पर बसों के संचालन में तब्दीली की जा रही है। इस कड़ी में फफूंद व अछल्दा रूट पर बस चलाए जाने का फैसला डिपो की ओर से लिया है। अभी तक इस मार्ग पर डग्गामार व प्राइवेट बसों का कब्जा है।
फफूंद, अछल्दा व बिधूना को जोड़ने वाले मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन कई बार किया गया। डग्गामार व प्राइवेट बसों का संचालन ज्यादा होने की वजह से बसें नुकसान में चली जाती है, लेकिन इस बार ठोस रणनीति के तहत बस का संचालन किया जाएगा। सुबह से शाम तक दो चक्कर में बस का संचालन कराया जाएगा। डग्गामार वाहन व प्राइवेट बसों की मनमानी को लेकर विशेष सचल दल निगरानी रखेगा।
बिधूना से अछल्दा व फफूंद होते हुए औरैया वाले इस रूट पर सुबह शाम रोडवेज बस मिला करेगी। नवीन मंडी आवागमन से लेकर सरकारी विभागों में काम से आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह बस लाइफलाइन का काम करेगी। अगस्त माह तक यह बस सुविधा यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी। समय अवधि व कस्बों में ठहराव को लेकर फिलहाल कागजी कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
जिन रूटों पर बसों का संचालन नहीं है, उन्हें चिह्नित करते हुए दोबारा से बस चलाई जाएगी। नुकसान न हो इसे लेकर डग्गामारी पर नजर रखी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के लोग औरैया सीधे आ जा सके इसे लेकर शहर कस्बों के रूटों पर विशेष जोर है। -अर्पणा मीनाक्षी, एआरएम