{"_id":"67169a07fdf1dd451e042781","slug":"roads-were-dug-up-after-laying-pipelines-councilor-auraiya-news-c-211-1-aur1002-117956-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन बिछाकर सड़कें खोदकर छोड़ीं: सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन बिछाकर सड़कें खोदकर छोड़ीं: सभासद
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर पंचायत सभासदाें ने सोमवार को चेयरमैन राघव मिश्रा के साथ एक आपात बैठक की। जिसमें नगर की क्षतिग्रस्त पड़ी सड़कों को दुरुस्त कराने में जल निगम विभाग के अधिकारियों की अनदेखी पर आक्रोश जताया। वहीं नगर की सफाई व्यवस्था पर दीपावली से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया गया।
नगर पंचायत के सभासदों ने अध्यक्ष राघव मिश्रा के साथ जनसमस्याओं को लेकर बैठक की। इस मौके पर सभासदों ने बीते एक वर्ष से नगर के कई वार्डों में जल निगम की ओर से डाली गई अंडर ग्राउंड पाइप लाइन से क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग करते हुए कहा कि कई स्थानों पर सड़कें चलने लायक नहीं रही। इसके अलावा सभासदों ने दीपावली से पहले नगर में सफाई और मार्ग प्रकाश व्यवस्था को और दुरुस्त बनाए जाने की मांग की।
बैठक में अध्यक्ष राघव मिश्रा ने मौजूद सभासदों को आश्वस्त किया कि जनहित के किसी काम में ढिलाई नहीं बरतेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के हेल्प लाइन नंबर- 9719418080 पर आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
बैठक में विधायक के प्रतिनिधि अजय पोरवाल के अलावा इकरार खान, रविप्रकाश, राजीव शर्मा, सचिन गुप्ता, राजकुमार, राहुल अंबेडकर, राजेश कुमार, रिशी पोरवाल, राहुल दीक्षित, अभय प्रजापति, धरमपाल सेंगर, योगेंद्र सिंह छोटू एवं इंद्रपाल आदि रहे।