फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   roads patchwork destroid in rain

बारिश के बाद सड़के हुई बदहाल, चलना हुआ मुहाल

Mon, 30 Aug 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
roads patchwork destroid in rain
औरैया-बेला रोड के अरियारी मार्ग की जर्जर सड़क - फोटो : AURAIYA
औरैया। बारिश में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बदहाल हैं। मुश्किल डगर पर हर समय हादसों का डर सताता रहता है। लोक निर्माण विभाग गिट्टी और मिट्टी डालकर गड्ढे भरने में जुटा है। जिम्मेदार बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत की बात कह रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि निर्माण में लापरवाही की गई और अब पैचवर्क भी ठीक से नहीं किया गया।
विज्ञापन

हर साल करोड़ों रुपये सड़कों के निर्माण पर खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन मानकों की अनदेखी कर बनाई जा रही सड़कें एक बारिश भी नहीं झेल पा रही हैं। छह माह और एक साल पहले बनीं सड़कों की परतें भी खुलने लगीं हैं।
विज्ञापन

शहर के जालौन रोड, फफूंद रोड पर कई किलोमीटर तक बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बिधूना-बेला स्टेट हाईवे करीब 25 किलोमीटर तक गड्ढों में तब्दील है। गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। इसके अलावा अछल्दा, अयाना, अजीतमल, सहार, कंचौसी क्षेत्र के मुख्य मार्ग भी निर्माण की हकीकत बयान कर रहे हैं। कई सड़कें ऐसी हैं, जिन्हें बने अभी साल भर भी नहीं हुआ, और कुछ सड़कों में बारिश से पहले मरम्मत कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह भी नहीं चली सड़क
बेला तिर्वा रोड से बेला-बिधूना मार्ग तक लोक निर्माण विभाग द्वारा फोरलेन सड़क बनाई गई लेकिन ये जर्जर हो गई है। नवंबर 2020 में इस सड़क का निर्माण शुरू हुआ और अप्रैल 2021 में काम पूरा हो गया। लेकिन बेला- बिधूना मार्ग पर लगभग चार किलोमीटर सड़क का पांच माह में ही दम निकल गया। जगह-जगह सड़क धंस गई है। अब अधिकारी भी इस सड़क के निर्माण को लेकर ठेकेदारों पर ठीकरा फोड़ जांच की बात कह रहे हैं।

सभी जेई से बारिश के बाद खराब हुई सड़कों व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों का सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट शासन भेजी जाएगी। जल्द ही सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। - अनिल कुमार जाटव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed