{"_id":"5e9f2d0a8ebc3e90b12def06","slug":"road-per-nikle-afser-auraiya-news-knp556383237","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी आदेश लिए गए वापस, लॉकडाउन में सख्ती रहेगी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी आदेश लिए गए वापस, लॉकडाउन में सख्ती रहेगी बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते 20 अप्रैल को मिली छूट वापस ले ली गई है। अब पहले की तरह सुबह सात से 10 बजे तक किराना-सब्जी की दुकानों के अलावा बीज, कृषि रक्षा रसायनों की बिक्री व उर्वरक आदि की दुकानों सिर्फ खुलेगी।
अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने मंगलवार को जारी नए आदेश में बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 12 होने के कारण अतिरिक्त सतर्कता बरतने के उद्देश्य से विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। जिसमें जिले के सभी केंद्र व राज्य सरकार के कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सभी हॉटस्पॉट क्षेत्रों में डोर-स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था लागू रहेगी। जिले में किराना, खाद्य सामग्री की दुकानों, उर्वरक की दुकानें, बीज की थोक व फुटकर बिक्री तथा कृषि उत्पादन से संबंधित दुकानों को सुबह 7 से 10 बजे तक ही खोले जाने का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही छह डेयरियां, फ्लोर मिल, ऑयल मिलें व भट्ठों का संचालन जारी रहेगा।
---
एएसपी ने किया रूट मार्च
औरैया। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बाइक पर रोक के बाद भी सड़कों पर फर्राटा भर रहे बिना मास्क व हेलमेट के बाइक सवारों की सुबह जमकर क्लास लगाई। इस दौरान पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ने सड़कों पर जा रहे लोगों को रोका और उनकी समस्या पूछी। जिसमें संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने जमकर लताड़ लगाई। महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया ने सड़क से स्कूटी लेकर गुजर रहीं महिलाओं को सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
--