फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road jam

रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम

Fri, 27 Nov 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
road jam
कंचौसी (औरैया)। कस्बे के रसूलाबाद-औरैया मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार को लोग सुबह दो घंटे और शाम को डेढ़ घंटे जाम से जूझे। इससे यहां के बाशिंदों व बाहर से आने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इलाकाई लोगों के मुताबिक क्रासिंग पर तकरीबन रोजाना दिन में कई बार जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसका कोई ठोस निदान नहीं होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार को दिन में तकरीबन 11:30 बजे एकाएक जाम लग गया। देखते ही देखते क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक बजे वाहनों ने रेंग-रेंग कर निकलना शुरू किया। दोपहर 1:30 बजे यातायात सुचारु हो सका। शाम को लगभग चार बजे फिर से जाम लग गया। इसके बाद 5:30 बजे के आसपास जाम खुला। यही नहीं दिन में भी कई बार हल्का जाम लगा। सुबह-शाम जाम में फंसने से लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

झींझक व फफूंद के बीच आवाजाही के लिए कंचौसी क्रासिंग के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। दिबियापुर में दिन में बड़े वाहनों की नो इंट्री रहती है। झींझक में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण कंचौसी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। साथ ही क्रासिंग के दोनों तरफ सड़कों पर गड्ढे व नहर बाजार में संकरी सड़क होने के साथ दुकानदारों ने सड़कों तक अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रासिंग बंद होने पर जाम लगने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि एक बार जाम लगने पर कई-कई घंटे खुलने का नाम नहीं लेता है। यही नहीं जाम लगने पर थाने या यातायात के सिपाही भी मौके पर नजर नहीं आते हैं। वहीं, जाम लगने से आसपास की दुकानों के कारोबार पर भी असर पड़ता है। जाम देखकर ज्यादातर ग्राहक लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed