फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road,civic,auraiya

खस्ताहाल सड़क पर हिचकोले खाते लोग

Sat, 20 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
road,civic,auraiya
औरैया। सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान कागजों पर दिख रहा है। 15 नवंबर तक जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना था, लेकिन अभी कई सड़कें जर्जर हालात में हैं। औरैया से फफूंद जाने वाले मार्ग पर लोग हिचकोले खाकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

औरैया से फफूंद जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर है। वाहन सवार भी टूटी सड़क पर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। देवरपुर गांव के पास भी सड़क पर गड्ढों में पानी भरा है। वहीं, सरैया गांव के पास भी सड़क जर्जर हो चुकी है। राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, मगर समस्या का निराकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गुलाब सिंह महाविद्यालय के सामने टूटी सड़क पर पहुंचते ही बाइक की स्पीड धीरे हो जाती है। सड़क खराब होने की वजह से आएदिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी इस सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। - अमन पाल, फफूंद
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की हालत जर्जर होने से परेशानी हो रही है। गड्ढों में अचानक पहिया चले जाने से वाहन पंचर हो रहे हैं। राहगीरों को समस्या होती है। रात में ज्यादा दिक्कत होती है। वहीं, लोग हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। -उत्कर्ष गुप्ता- फफूंद

सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। अक्तूबर माह में बारिश से कार्य प्रभावित था। इससे गड्ढामुक्त अभियान की तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है। इस तिथि के अंतराल में सभी सड़कों को दुरुस्त करा दिया जाएगा। -अनिल कुमार जाटव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed