{"_id":"6abfd58e4b69cb20670d8988","slug":"road-caved-in-deep-pond-nearby-risk-of-accident-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152580-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क धंसी, बगल में गहरा तालाब, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क धंसी, बगल में गहरा तालाब, हादसे का खतरा
विज्ञापन
सहायल। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहायल के मजरा भरखा गांव को जाने वाला मार्ग बारिश के चलते एक तरफ धंस गया है। सड़क की चौड़ाई पहले से कम होने और किनारा धंसने से स्कूली वाहनों, दुग्ध वाहनों समेत अन्य वाहनों के निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर सड़क धंसी है, उसके एक तरफ गहरा तालाब है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीण शिवकरण सिंह गौर, पम्मू ठाकुर, राम गणेश दुबे, पप्पू बाथम, जीत पाल और उमेंद्र गौर ने बताया कि बारिश के कारण भरखा गांव को जाने वाला मार्ग एक तरफ पूरी तरह धंस चुका है। मार्ग संकरा होने के कारण वाहन चालकों को इस स्थान से निकलने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे गहरा तालाब होने से स्कूली वाहन या अन्य वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में गिर सकते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग का निर्माण करीब 15 वर्ष पहले जिला पंचायत की ओर से कराया गया था। मुख्य मार्ग से भरखा, नराही, मजरेटा और करियापुर समेत कई गांवों के वाहन इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से इन गांवों के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार राजपूत ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही मौके पर पहुंचकर जांच की जाएगी। इसके बाद मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा।