{"_id":"6110122d8ebc3e7ce41d9468","slug":"road-accident-in-auraiya-roadways-bus-collided-with-truck-10-passenger-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया में सड़क हादसा: दिल्ली जा रही रोडवेज बस ट्रक से टकराई, 10 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में सड़क हादसा: दिल्ली जा रही रोडवेज बस ट्रक से टकराई, 10 सवारियां घायल
Sun, 08 Aug 2021 10:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:55 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उरई डिपो की बस ओवरटेक करने में ट्रक में टकराई है। बस को कब्जे में लिया गया है। बस में लगभग 40 सवारियां सवार थीं। शेष सवारियां दूसरी बस से रवाना की गईं हैं।
विज्ञापन
दिल्ली जा रही रोडवेज बस ट्रक से टकराई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले के उरई से सवारी लेकर दिल्ली जा रही उरई डिपो की रोडवेज बस लालपुर, अजीतमल के पास हाईवे पर ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत उसमें सवार 10 सवारियां घायल हो गईं।
घायलों को अजीतमल और औरैया अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त बस कब्जे में ली है। रविवार रात नौ बजे के करीब उरई डिपो की बस सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस अजीतमल के लालपुर हाईवे के पास पहुंची पीछे से एक ट्रक में टकरा गई।
तेज आवाज से बस के टकराते ही सवारियों में चीखपुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी और हाईवे पेट्रोलिंग टीम जा पहुंची। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अजीतमल स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन
जहां से बस चालक, घायल यात्री नजमा व सर्वेश कुमार को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उरई डिपो की बस ओवरटेक करने में ट्रक में टकराई है। बस को कब्जे में लिया गया है। बस में लगभग 40 सवारियां सवार थीं। शेष सवारियां दूसरी बस से रवाना की गईं हैं।
यह हुए घायल
फिरदौस पत्नी रफीक, नजमा पत्नी इलियास निवासी पचराहा इटावा, शिवम गहलोत पुत्र रमेश गहलोत रिशिपुरम मेरठ, मधुर सिंह तोमर पुत्र राजेंद्र सिंह तोमर निवासी उमरी, सर्वेश कुमार पुत्र सुखलाल निवासी धर्मपुरा बारी, इंद्रपाल पुत्र उदयवीर निवासी जगम्मनपुर, संतोष पत्नी राजबहादुर निवासी बंगला कुदाली, विशंभर सिंह पुत्र रघुनाथ निवासी तंजूनिया जालौन, नृपेंद्र पुत्र राघवेंद्र निवासी ब्रह्म नगर औरैया व बस चालक सुभाष पाठक