{"_id":"965104e9af39b0100f9c94254b1f2d9f","slug":"ridiculous-the-heat-the-newly-suffering-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ ये गर्मी, लोग हुए हाल-बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ ये गर्मी, लोग हुए हाल-बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 23 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी के चलते लोग परेशान हैं। शुक्रवार को आसमान से बरस रही आग से सभी बेहाल रहे। तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग धूप और लू से बचने को छायादार स्थान खोजते नजर आए।
विज्ञापन
एक पखवारे से तेज गर्मी और उमस ने बेहाल कर दिया है। बुधवार सुबह पारा 45.8 तक पहुंच गया। भीषण गर्मी ने लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से सभी बेहाल रहे। घरों से बाहर निकले लोग छाता और अंगौछे का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में पशु और पक्षी भी बेहाल हैं। पशुओं की स्थिति और भी दयनीय है । ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब सूखे होने से पशुओं को गर्मी से बचाव मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय के डा. सीवी सिंह ने बताया कि मौसम में बदली अभी बनी रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। न्यूनतम तापमान 28. 2 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया है। गर्म हवा से बचाव करें। बासी भोजन से बचें। खाली पेट घर से बाहर न निकलें।