फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Reward criminal shot in leg in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में इनामी अपराधी के पैर में लगी गोली

Thu, 28 Apr 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Reward criminal shot in leg in police encounter
घटना स्थल पर पड़ी अपराधी की बाइक। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। एसओजी टीम व दिबियापुर थाना पुलिस ने चार साल से गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी को दिबियापुर रोड ककोर बंबा क्षेत्र एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके बाएं पैर में गोली लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिबियापुर पुलिस को सूचना मिली कि वांछित चल रहा गैंगस्टर का आरोपी इरफान उर्फ पुत्तन ककोर क्षेत्र में है। पुलिस ने एसओजी टीम के साथ धरपकड़ के लिए दिबियापुर रोड ककोर बंबा क्षेत्र में घेराबंदी कर ली। इसी बीच एक युवक बाइक से आता दिखा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

बचाव में पुलिस ने फायर किया तो भाग रहे युवक के बाएं पैर में गोली जा लगी। जिससे वह गिर पड़ा। पूछताछ में उसने अपना इरफान उर्फ पुत्तन निवासी जगदीशपुर थाना शिवराजपुर कानपुर बताया है। पुलिस ने बाइक व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी शिष्यपाल व सीओ सुरेंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया इरफान शातिर अपराधी है। वह दिबियापुर थाने से वर्ष 2020 से गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा है। उसके खिलाफ कानपुर देहात व नगर के अलावा आसपास के जिलों में हत्या, लूट, डकैती समेत 13 मामले पंजीकृत है।

उसके ऊपर औरैया पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। कोर्ट से भी वह कई मामलों में सजायाफ्ता है। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

अस्पताल में भर्ती अपराधी से पूछताछ करते एसपी अभिषेक वर्मा, मौजूद एएसपी शिष्य पाल। संवाद

अस्पताल में भर्ती अपराधी से पूछताछ करते एसपी अभिषेक वर्मा, मौजूद एएसपी शिष्य पाल। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed