{"_id":"1223f1764b742322e15ff7895e0fbde1","slug":"review-meeting-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से नदारत एक्सईएन से जबाव तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक से नदारत एक्सईएन से जबाव तलब
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप कार्यालय पर देर शाम हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम के सख्त तेवर दिखाई दिए। बैठक के दौरान एक्सईएन विद्युत के नदारत रहने पर जबाव तलब किया। वहीं एसडीओ की कार्यशैली पर उनकी क्लास लगाई। इस दौरान डीएम ने बिधूना में मानक विहीन सड़क निर्माण पर पीडब्लूडी के अधिकारियों को जल्द दोबारा निर्माण कराए जाने की चेतावनी दी। इसके अलावा डीएम ने अन्य विभागों के विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा की।
बैठक में डीएम माला श्रीवास्तव ने पीडब्लूडी, आरईएस, बेसिक शिक्षा, सीएमओ, विद्युत सहित सभी विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। पीडब्लूडी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने बिधूना में निरीक्षण के दौरान मानक विहीन पाई गई सड़क पर नाराजगी जताई। साथ ही जल्द से जल्द दोबारा निर्माण कराए जाने की चेतावनी दी।
कहा कि देरी पर या गुणवत्ता विहीन कार्य पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं जिला कार्यक्रम विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने जिले में निर्माणाधीन पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द से जल्द पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी निर्माण कार्य में मानक विहीन पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोहिया गांवों में कराए गए विकास कार्यों की प्रगति देखी। नोडल अधिकारियों को लोहिया गांवों में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मनरेगा के विकास कार्योँ की प्रगति की जानकारी की। इस दौरान डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों में अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय सीमा की अनदेखी की जा रही है। जिससे विकास कार्य की प्रगति धीमी है।
उन्होंने अधिकारियों से किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए कार्रवाई की बात कही। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने एक्सईएन विद्युत पंकज शर्मा के बैठक से नदारत रहने पर सख्त लहजा अपनाते हुए जबाव तलब किया है।
वहीं बैठक में मौजूद एसडीओ विद्युत अरविंद सिंह को कार्यों की पूरी जानकारी न होने पर जमकर लताड़ लगाई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र नाथ चौधजरी, पीडी जीपी गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी लतिका सिंह, बीएसए राजेश कुमार श्रीवास के अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी, एक्सईएन पीडब्लूडी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।