फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Returning from the funeral pits pickups truck, 12 injured

अंतिम संस्कार से लौट रही पिकप से ट्रक भिड़ा, 12 घायल

Fri, 23 Dec 2016 11:56 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Fri, 23 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Returning from the funeral pits pickups truck, 12 injured
पूर्वी ओवरब्रिज पर दुर्घटना ग्रस्त खड़ी पिकप। - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार कर कन्नौज के महादेवी घाट से औरैया लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकप में पूर्वी ओवरब्रिज पर ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे पिकप में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


औरैया जिले के थाना बेला गांव डम्मरपुर निवासी अहिबरन सिंह के वृद्ध पिता दयाराम का निधन हो गया था। वह पिकप से अपने पिता का शव लेकर ग्रामीणों व सगे-संबंधियों के साथ गंगा तट पर महादेवी घाट आए थे। अंतिम संस्कार करने के बाद शाम को सभी पिकप पर सवार होकर घर के लिए रवाना हुए। जीटी रोड पूर्वी बाईपास पर जैसे ही पिकप पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने पिकप में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे पिकप में सवार अहिबरन सिंह (55) पुत्र दयाराम के अलावा, औरैया के थाना बेला गांव पटना निवासी सुरेंद्र कुमार (40) पुत्र जियालाल, बेला थाने के गांव डम्मरपुर गांव निवासी शिवकांत (35) पुत्र रामनाथ, आशाराम (47) पुत्र मानेश्वर, रामगोपाल (65) पुत्र महिपत, शिवशंकर (35) पुत्र छक्केलाल के अलावा औरैया के थाना बेला गांव औंरो निवासी सोबरन (60) पुत्र मेवाराम, बंशीलाल (80) पुत्र मुल्ला, ठठिया थानाक्षेत्र के रंगीनपुर्वा गांव निवासी रामकिशन (55) पुत्र लोकनाथ, औरैया जिले के थाना फ फूंद के गांव फक्कड़पुर निवासी शिवकुमार (40) पुत्र कृपाल सिंह, ठठिया थानाक्षेत्र के दलेनपुर गांव निवासी रामनरेश (52) पुत्र बाबूराम के अलावा कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव आसकरनपुर्वा निवासी सुनील कुमार (35) पुत्र शिवचरन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश चंद्र पांडे हाइवे मोबाइल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर शिवकांत, सोबरन, रामकिशन व शिवकुमार को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उधर, दुर्घटना से पूर्वी ओवरब्रिज पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रे न मंगवाकर ट्रक को एक साइड में खड़ाकर जाम खुलवाया। इस दौरान तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed