फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Respect for scavengers, told them the right warrior

सफाईकर्मियों का किया सम्मान, उन्हें बताया सही योद्धा

Fri, 17 Apr 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Respect for scavengers, told them the right warrior
औरैया। समाजसेवी संस्था विचित्र पहल सेवा समिति ने शुक्रवार को सुबह मोहल्ला रुहाई और ठठराई में सफाई कर्मचारी अशोक बाल्मीकि, सुनीता बाल्मीकि, आकाश बाल्मीकि, करिश्मा बाल्मीकि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही, उन्हें मास्क, अंगवस्त्र, खाद्य सामग्री, आर्थिक मदद व उपहार भेंट कर जलपान कराया गया। इस दौरान मौजूद रहे मोहल्ले के लोगों ने सफाई कर्मियों का तालियां बजाकर स्वागत किया, और उनका जोश बढ़ाया।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि समूचा विश्व कोरोना से संक्रमित है, सफाईकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, मीडियाकर्मी, सुरक्षाकर्मी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जानलेवा संक्रमण की परवाह न करते हुए कोरोना योद्धा बनकर देश व समाजसेवा में निरंतर जुटे हैं। हम सबको सभी साथियों पर गर्व है, आवश्यक सेवाओं में जुटे हुए सभी योद्धाओं का अभिनंदन कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। लेकिन लॉकडाउन व प्रशासन के निर्देशों का सभी को नियमानुसार पालन करना है। इस मौके पर हरी नारायण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विचित्र पहल जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, महेंद्र कुमार गुप्ता (लालू), प्रकाश चंद्र सोनी, अतुल कुमार शुक्ला, बबिता गुप्ता, आरती अग्रवाल, छोटू तिवारी, कल्लू यादव, अनुपम गुप्ता, सटू पोरवाल, अर्पित गुप्ता आदि मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed