{"_id":"58efc33c4f1c1bbc7fcf7561","slug":"reports-on-three-including-center-administrator-in-recovering-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये वसूलने में केंद्र व्यवस्थापक सहित तीन पर रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये वसूलने में केंद्र व्यवस्थापक सहित तीन पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कालेज में परीक्षा दे रहे छात्र ने नकल के लिए रुपये वसूलने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर की थी। जांच में मामला सही निकला। डीएम के निर्देश पर आज केंद्र व्यवस्थापक सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
जनता इंटर कालेज अजीतमल के छात्र दिव्यांशु कटियार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि वह बल्लापुर के विवेकानंद इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा है। यहां शिक्षक नकल के लिए रुपये मांग रहे हैं। ेरुपये देने वालों को नकल कराई जा रही है। शिक्षक को नकल के लिए रुपये नहीं दिए तो अलग कमरे में बैठा दिया। शिकायत पर मुख्यमंत्री ने डीएम को जांच के निर्देश दिए। डीएम ने डायट प्राचार्य सतीश तिवारी को जांच सौंपी। डायट प्राचार्य ने मामले की जांच की। जांच में मामला सही निकला।
विज्ञापन
डायट प्राचार्य ने केंद्र व्यवस्थापक श्रवण कुमार सिंह, प्रधानाचार्या सपना व कक्ष निरीक्षक आशीष कुमार को नकल कराने में दोषी माना। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को डीआईओएस चंद्र प्रताप ने केंद्र व्यवस्थापक श्रवण कुमार, प्रधानाचार्य सपना व कक्ष निरीक्षक आशीष कुमार के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन