फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   report will be filed in blackmarcketing

कालाबाजारी रोकने के लिए बीडीओ सेक्टर और एसडीएम बने जोनल अधिकारी

Fri, 07 May 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
report will be filed in blackmarcketing
औरैया। लॉकडाउन के दौरान खाने की चीजों और दवाओं की बिक्री अधिक कीमत पर होने लगी है। जिसकी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने सेक्टर व जोनल अधिकारी गठित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान खाने की वस्तुएं तेल, चीनी, आटा, नमक आदि के अलावा दवाओं की निर्धारित कीमतों से अधिक कीमत पर बिक्री के साथ अवैध रूप से भंडारण व कालाबाजारी की शिकायतें मिल रहीं हैं। शासन के निर्देश पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कालाबाजारी और भंडारण रोकने के लिए सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को सेक्टर अधिकारी और उप जिलाधिकारी को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

वह अपने-अपने क्षेत्रों में बाजारों का निरीक्षण गोपनीय तरीके से करेंगे। यदि कोई दुकानदार निर्धारित कीमत से अधिक पर बिक्री करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही कालाबाजारी और भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए तीन समितियों का गठन किया गया। सदर तहसील में गठित समिति में एसडीएम रमेश चंद्र यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, बांट माप निरीक्षक अमित कुमार, अजीतमल तहसील क्षेत्र के लिए एसडीएम अजीतमल विजेता, बांट माप निरीक्षक अमित कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र नामित किए गए हैं। जबकि बिधूना तहसील की गठित समिति में एसडीएम बिधूना राशिद अली खान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी माताशंकर बिंद, बांट माप निरीक्षक ग्या प्रसाद यादव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed