फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report sent in the case of certificate issued in the name of terrorist

आतंकी के नाम जारी प्रमाण पत्र के मामले में भेजी गई रिपोर्ट

Sun, 12 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Report sent in the case of certificate issued in the name of terrorist
औरैया। आतंकी अजमल के नाम से वर्ष 2018 में बिधूना तहसील से जाति व निवासी प्रमाणपत्र जारी किया गया था। इस मामले में डिजिटल हस्ताक्षर होने पर तत्कालीन तहसीलदार के खिलाफ जांच की गई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर एक बार फिर से राजस्व परिषद ने रिपोर्ट के साथ कार्रवाई की संस्तुति मांगी थी। डीएम ने बाकी बचे सबूतों की रिपोर्ट भेज दी है। इसके बाद तत्कालीन तहसीलदार पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

19 अक्तूबर 2018 को बिधूना तहसील के लेखपाल लाखन सिंह शाक्य की रिपोर्ट पर आंबेडकर नगर निवासी मोहम्मद अजमल पुत्र मोहम्मद आमिर के नाम डिजिटल हस्ताक्षर का प्रमाणपत्र जारी हुआ था। इसमें मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब की फोटो लगी थी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर कई बार अलग-अलग जांचें हुईं। जांच में तत्कालीन तहसीलदार राजकुमार चौधरी, कानूनगो व लेखपाल लाखन सिंह शाक्य को दोषी पाया गया था। इसकी रिपोर्ट पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी सुशील कुमार वर्मा ने शासन को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर कुछ दिन पहले कई अन्य बिंदुओं पर राजस्व परिषद ने रिपोर्ट के साथ कार्रवाई की संस्तुति मांगी। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व परिषद को मांगी गई रिपोर्ट भेज दी है। शासन से ही मामले में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि राजकुमार चौधरी वर्तमान में कानपुर देहात में तैनात बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed