फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report on three for assault and robbery with regional minister and his son

Auraiya News: क्षेत्रीय मंत्री और उनके पुत्र के साथ मारपीट लूटपाट में तीन पर रिपोर्ट

Sun, 03 Mar 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Report on three for assault and robbery with regional minister and his son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला एवं उनके पुत्र रीतेश शुक्ला से विवाद के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों पर मारपीट एवं लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पकड़ी गई स्कार्पियो को सीज कर दिया है।

दिबियापुर के गुंजन टाॅकीज रोड निवासी अवधेश शुक्ला पुत्र स्व. रामलखन शुक्ला ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम छह बजे स्कार्पियो कार सवार लोगों ने पीड़ित के बेटे को कार से खींचकर मारा। पीड़ित जब बचाने उतरे तो उनके साथ भी मारपीट की। एक व्यक्ति ने कार से उतरकर राइफल की बट से पीड़ित को मारा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जान से मारने की नीयत से सीने पर राइफल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के चार हजार रुपए जबरन छीन लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों में नत्थूराम, उनके पुत्र और भतीजे मनु यादव को पहचान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि शुक्रवार शाम आपसी विवाद एवं क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला एवं उनके पुत्र रीतेश शुक्ला के साथ मारपीट के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भगवतीगंज मुख्य बाजार में कलक्ट्रेट रोड चौराहे पर जाम लगा दिया था। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने पर जाम खुल सका था।

हालांकि भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी थी कि 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दोबारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि बरामद हुई कार को सीज कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed