फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report on seven people for pelting stones at home

Auraiya News: घर पर पथराव करने को लेकर सात लोगों पर रिपोर्ट

Tue, 28 Feb 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Report on seven people for pelting stones at home
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर में हादी गैरिज के पास रहने वाली एक महिला ने सात लोगों के खिलाफ घर पर पथराव करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

मोहल्ला सत्तेश्वर हादी गैरिज के पास निवासी विनीता देवी पत्नी अजय दुबे ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 26 फरवरी की रात लगभग साढ़े 11 बजे वह घर पर सो रही थी। तभी बाइक से मोहल्ला नरायनपुर निवासी रवि गुप्ता उर्फ टंटन गुप्ता, ध्रुव सक्सेना, अंकित भदौरिया उर्फ गुंडे निवासी भरसेन व पातेपुर गांव निवासी राजदीप राजावत के अलावा तीन अज्ञात व्यक्ति घर पर आए। गाली गलौज कर पथराव किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं घटना के दो दिन बाद घर पर पथराव करने का आरोपियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमें में खलबली मची।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे बुलाया और सीसीटीवी फुटेज जुटाए। जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीड़िता की तहरीर से नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर मामले की जानकारी हुई। जिसमें आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दविश दे रही है। वहीं घटना के बाद रिपोर्ट देरी से दर्ज होने की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed