{"_id":"631b798bee12293c1a0574b4","slug":"report-on-seven-in-getting-the-stamp-paper-signed-by-taking-hostage-auraiya-news-knp7172604125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराने में सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराने में सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव माल्हेपुर निवासी एक महिला ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने युवकों पर पति को बंधक बनाकर कोरे स्टांप पेपरों पर हस्ताक्षर लेने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर कार्रवाई की है।
माल्हेपुर निवासी पूजा सिंह पत्नी सत्यम सिंह चंदेल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 17 जुलाई को उसके पति बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
देर रात तक वापस नहीं लौटे तो पति के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। परिजन पति की खोजबीन में जुटे थे, तभी 26 अगस्त को पति ने फोन करके बताया कि वह कानपुर नगर के थाना सचेंडी के गांव रुस्तमपुर में खेतों में छिपा है।
विज्ञापन
इस पर वह बहनोई कपिल सेंगर व अन्य लोगों को साथ गांव पहुंची और पति को लेकर औरैया आई। पति ने बताया कि उसे 17 जुलाई को बाजार से गोविंद सिंह, संकी निवासी गांव माल्हेपुर ने कोल्डड्रिंक पिलाई। जब उसे होश आया तो वह कमरे में बंद था।
दूसरे दिन माल्हेपुर निवासी राघवेंद्र सिंह, उसकी पत्नी रीना सेंगर व विपिन सिंह, सचेंडी थाना क्षेत्र के गांव भैरमपुर निवासी नरेंद्र सिंह व रजोल सिंह ने बंधक बनाकर मारपीट की। कई स्टांप पेपर पर हत्या की धमकी देते हुए हस्ताक्षर करा लिए।
पीड़िता के अनुसार पति की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि नामजद लोगों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।