{"_id":"6275673a9237b013433603e8","slug":"report-on-four-including-youth-in-rape-after-one-year-on-court-order-auraiya-news-knp6952986179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर एक साल बाद दुष्कर्म में युवक समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर एक साल बाद दुष्कर्म में युवक समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने दुष्कर्म से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने घटना के एक वर्ष बाद आरोपी व उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 मई 2021 की रात उसकी 16 वर्षीय पुत्री चारपाई पर सो रही थी। रात में आंख खुलने पर देखा कि पुत्री गायब है। रात में पति के साथ गांव के पास जंगलों में पुत्री को खोजना शुरू किया। बबूल की झाड़ियों के पीछे पुत्री बेसुध हालात में मिली।
जबकि गांव का निखिल भागने में सफल रहा। पुत्री ने बताया कि गांव की प्रेमलता शौच के बहाने से उसे झाड़ियों की तरफ ले गई थी। उसे छोड़कर प्रेमलता तो भाग गई पर निखिल ने दुष्कर्म किया। अगले दिन 14 मई को जब वह अपनी पुत्री और परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थी।
विज्ञापन
तब निखिल के बड़े भाई दिलीप यादव, गांव के संजू कठेरिया व प्रेमलता ने रास्ता रोककर पति और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। धमकाने पर हम लोग घर वापस आ गए। आरोप लगाया कि 15 मई को पुत्री ने बलात्कार की घटना से क्षुब्ध होकर कमरे के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।