फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report on four including youth in rape after one year on court order

कोर्ट के आदेश पर एक साल बाद दुष्कर्म में युवक समेत चार पर रिपोर्ट

Fri, 06 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Report on four including youth in rape after one year on court order
दिबियापुर (औरैया)। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने दुष्कर्म से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने घटना के एक वर्ष बाद आरोपी व उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 मई 2021 की रात उसकी 16 वर्षीय पुत्री चारपाई पर सो रही थी। रात में आंख खुलने पर देखा कि पुत्री गायब है। रात में पति के साथ गांव के पास जंगलों में पुत्री को खोजना शुरू किया। बबूल की झाड़ियों के पीछे पुत्री बेसुध हालात में मिली।
विज्ञापन

जबकि गांव का निखिल भागने में सफल रहा। पुत्री ने बताया कि गांव की प्रेमलता शौच के बहाने से उसे झाड़ियों की तरफ ले गई थी। उसे छोड़कर प्रेमलता तो भाग गई पर निखिल ने दुष्कर्म किया। अगले दिन 14 मई को जब वह अपनी पुत्री और परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब निखिल के बड़े भाई दिलीप यादव, गांव के संजू कठेरिया व प्रेमलता ने रास्ता रोककर पति और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। धमकाने पर हम लोग घर वापस आ गए। आरोप लगाया कि 15 मई को पुत्री ने बलात्कार की घटना से क्षुब्ध होकर कमरे के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed