फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report on five including SDO

Auraiya News: एसडीओ समेत पांच पर रिपोर्ट

Sat, 15 Apr 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 15 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Report on five including SDO
- मीटर दुरुस्त कराने की शिकायत पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अयाना। थाना क्षेत्र के कटघरा ब्रह्मानंद निवासी विद्यालय प्रबंधक ने तत्कालीन एसडीओ, एसओ समेत पांच पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
अयाना थाना क्षेत्र के कटघरा ब्रह्मानंद निवासी चंद्रभान सिंह ने कोर्ट के आदेश पर अयाना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह कघटरा स्थित राजेंद्र सिंह जूदेव इंटर कॉलेज का प्रबंधक है। तीन दिसंबर 2022 को उसके स्कूल के मीटर में कुछ खराबी आ गई। जिस पर उसने अयाना उपकेंद्र में शिकायत देकर मीटर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

लाइनमैन राघवेंद्र चौबे और सलिल पांडेय ने मीटर के आगे केबल काट कर आपूर्ति चालू कर दी। इसके एवज में दोनों ने दो हजार रुपये लिए र मीटर आने के बाद नया मीटर लगाने की बात कहकर चले गए। कई दिनों बाद भी मीटर न बदले जाने पर 19 दिसंबर 2022 को उसने विद्युत विभाग के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। 20 दिसंबर 2022 को उसने दोबारा उपकेंद्र पहुंचकर मीटर बदलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज लाइनमैन राघवेंद्र, सलिल व चतुर सिंह ने बार-बार शिकायत करने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। कहा कि जब तक एसडीओ पटेरिया को 20 हजार रुपये नहीं दोगे मीटर नहीं बदला जाएगा। 21 दिसंबर 2022 की शाम को एसडीओ समेत लाइनमैन उसके स्कूल पर आए और केबल काट दी और फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर चले गए। आरोप है कि उसके खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट में जिस जेई और लाइनमैनों का नाम अंकित किया गया है। वह मौके पर नहीं गए।

विद्युत चोरी निरोधक थाना भगौतीपुर के तत्कालीन एसओ मानिक चंद्र, एसडीओ सौरभ पटेरिया, लाइनमैन सलिल, राघवेंद्र व चतुर सिंह ने फर्जी तरीके से उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एसडीओ, बिजली थाने के एसओ व लाइमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed