फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report on 23 including Pradhan, fighting during land measurement

Auraiya News: भूमि की पैमाइश के दौरान मारपीट, प्रधान समेत 23 पर रिपोर्ट

Thu, 27 Jul 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Report on 23 including Pradhan, fighting during land measurement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के सुरेंधा में बुधवार शाम को चकबंदी लेखपाल पैमाइश कर रहे थे। इसी दौरान कम जमीन नापने को लेकर प्रधान व किसान के बीच कहासुनी हो गई। किसानों को प्रधान समर्थकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। किसान की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत 23 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
सुरेंधा निवासी किसान राजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार शाम को गांव में राजस्व टीम की ओर से चकबंदी की जा रही थी। इस दौरान ग्राम प्रधान ने साथियों संग राजस्व टीम पर दबाव बनाकर उसके छह बीघा के खेत के एवज में पांच बीघा जमीन ही नापी। रकबा पूरा न करने का विरोध करने पर आरोपी ग्राम प्रधान गौरव पाल, विमल, विवेक, योगेंद्र, महेंद्र, रमेश, लोकेंद्र, सुरेंद्र व 15 अज्ञात लोगों ने उसके साथ लाठी- डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मगर हमलावर लोग मौके से भाग निकले थे। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ग्राम प्रधान समेत 23 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article