फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report of throwing dead body after killing wife and in-laws

पत्नी व ससुरालीजन पर हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट

Thu, 24 Feb 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Report of throwing dead body after killing wife and in-laws
अजीतमल। मुरादगंज हाईवे पर 18 फरवरी की रात मिले शव के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व ससुरालियों पर हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस इस मामले को हादसा मानकर जांच कर रही थी।
विज्ञापन

कानपुर देहात के भटौली रोड रूरा निवासी किशन अवस्थी (31) पुत्र ओमजी अवस्थी का शव 18 फरवरी की रात मुरादगंज हाईवे पर खून से लथपथ मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जता रही थी। इधर, मृतक की शिनाख्त होने के बाद परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के पिता ने बताया कि किशन आगरा जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक की पत्नी काजल, ससुर सुनील तिवारी, साले अजय व अमन तिवारी, रनिया निवासी रिश्तेदार जयनारायण शुक्ला व उसके पुत्र चंदन शुक्ला को आरोपी बनाया है। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed