फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report of rape was filed when the girl was pregnant

युवती के गर्भवती होने पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Report of rape was filed when the girl was pregnant
दिबियापुर। क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बहन के साथ दुष्कर्म करने और पांच माह की गर्भवती होने पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाने में बुधवार रात युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 दिसंबर 2021 को रिश्तेदारी में शादी थी। गांव का ही युवक उमेश उर्फ कंपोटर भी शादी में शामिल हुआ था। इस पर उसने बहन को शादी में शामिल होने के लिए इसके साथ बाइक से भेज दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शादी से लौटते वक्त रात लगभग 1:30 बजे आरोपी ने पीड़ित की बहन को डरा धमका कर दुष्कर्म किया। साथ ही धमकाया, किसी को भी घटना की जानकारी न दे नहीं तो परिजनों को जान से मार देगा। इस डर से बहन चुप रही। इसके बाद आरोपी अक्सर बहन का शारीरिक शोषण करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पांच माह का गर्भ ठहरने पर उसने घर वालों को आपबीती सुनाई। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed