फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report of molestation filed on sub-inspector and constable

Auraiya News: दरोगा व सिपाही पर दर्ज हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Tue, 21 Mar 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 21 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Report of molestation filed on sub-inspector and constable
दिबियापुर। प्लास्टिक सिटी चौकी के दरोगा ने चौकी में खाना बनाने वाली महिला संग अश्लील हरकत की। जब महिला ने खाना बनाने से इंकार किया तो उसके पति के खिलाफ झूठा मुकदमा लिख दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद एसपी ने सख्त कदम उठाते हुए दरोगा और सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। दिबियापुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने कंचौसी पुलिस चौकी में करीब एक वर्ष तक खाना बनाकर सेवा की। फिर काम छोड़ दिया। इसी कारण पुलिस चौकी प्लास्टिक सिटी के पुलिस वाले उसे जानते पहचानते हैं। कुछ दिन पहले प्लास्टिक सिटी के दरोगा यशवीर सिंह ने बुलाकर खाना बनाने के लिए कहा। इस पर उसने पत्नी को खाना बनाने के लिए भेजना शुरू कर दिया। पत्नी ने करीब एक सप्ताह खाना बनाया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इस बीच दरोगा यशवीर सिंह उसकी पत्नी से अश्लील हरकत कर छेड़खानी करने लगे। यह बात पत्नी ने बताई तो उसने पत्नी को वहां जाने से मना कर दिया। इस पर दरोगा ने पीड़ित को धमकी दी कि यदि पत्नी को खाना बनाने नहीं भेजेगा तो किसी दिन जेल भेज दिया जाएगा। आरोप लगाते हुए बताया कि पांच मार्च की शाम करीब साढ़े आठ बजे चौकी प्लास्टिक सिटी के दरोगा यशवीर सिंह व सिपाही धर्मेन्द्र कुमार आए और साथ में ले गए। थाने ले जाकर उसे बैठा दिया गया। दरोगा ने जाति सूचक गलियां दीं। सात मार्च को पीड़ित को पता चला कि उसके खिलाफ 16 देशी क्वार्टर दिखाकर फर्जी मुकदमा दिखा दिया गया। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed