फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report of assault on six including block chief

ब्लाक प्रमुख समेत छह पर मारपीट की रिपोर्ट

Wed, 04 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Report of assault on six including block chief
बिधूना (औरैया)। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र सोहनी में तैनात अवर अभियंता ने भाजपा नेता एवं अछल्दा के ब्लाक प्रमुख समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में मारपीट की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ब्लाक प्रमुख के एक समर्थक का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने पर जेई के घर जाकर पत्नी व भाई के साथ गालीगलौज की और भाई से मारपीट की। वहीं ब्लाक प्रमुख ने इस षड्यंत्र बताया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहनी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता वीर प्रताप निवासी नवीन बस्ती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को रूपपुर सहार की उपखंड अधिकारी वैशाली एवं पुलिस प्रवर्तन दल के साथ देर शाम गांव रजुआमऊ में मेसर्स साईं आटा चक्की प्रोपराइटर विमला देवी पर 285272 रुपये बिजली बिल का बकाया होने पर मीटर हटाने पहुंचे थे। मीटर हटाते वक्त विशुन प्रताप सिंह वाद विवाद करने लगे, लेकिन पुलिस होने से मीटर हटा लिया गया। तब विशुन प्रताप ने देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन

यही नहीं उसने लौटते वक्त पीछा भी किया। जेई ने बताया कि इस कारण वह मार्ग बदल कर अपने घर आया।
आरोप लगाया कि नवीन बस्ती स्थित मेरे आवास पर पहुंचने से पहले अछल्दा के ब्लाक प्रमुख शरद कुमार सिंह उर्फ राना निवासी रजुआमऊ अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मेरे घर पर आए और आवास का गेट खटखटाया। आरोप है कि गेट खोलते ही मेरी पत्नी पूजा व भाई हेमंत से गालीगलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। भाई ने विरोध किया तो उससे मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अछल्दा ब्लाक प्रमुख शरद कुमार सिंह राना ने इसे षड्यंत्र बताया। कहा कि चेकिंग के नाम पर वसूली की जा रही है, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से की है। शिकायत से बचने और दबाव बनाने के लिए जेई ने फर्जी मुकदमा लिखाया है। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी द्वारा जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed