फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report filed against four accused in assault case

Auraiya News: मारपीट के मामले में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Sep 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Report filed against four accused in assault case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
दिबियापुर रोड पर स्थित एक टेंट हाउस से हुई चोरी के मामले में उलाहना देने पर चार लोगों ने चाची व भतीजे को मारपीट कर घायल किया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में नरायनपुर निवासी जयदेवी उर्फ बिटटा पत्नी सुभाष ने बताया कि शुक्रवार दोपहर घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इस दौरान रोहित राजपूत, अतुल राजपूत, रंजीत राजपूत व दीपक राजपूत आए और गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़िता ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर धारदार हथियार व लाठी डंडों से हमला कर दिया। यह देख भतीजा भूरे राठौर बचाने पहुंचा तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

भूरे ने बताया कि उसके टेंट हाउस में सामान चोरी हो गया था। जिस पर कुछ लोगों पर उसे शंका थी। इस पर वह उनके घर पर उलाहना देने गया था। जहां बाद में आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर मारपीट कर जानलेवा हमले की घटना को अंजाम दिया। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed