{"_id":"68a4d1b9f18029872f00c797","slug":"report-filed-against-eight-people-including-wife-for-stealing-jewelry-and-money-auraiya-news-c-211-1-aur1009-130302-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जेवर व रुपये चोरी करने के आरोप में पत्नी समेत आठ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जेवर व रुपये चोरी करने के आरोप में पत्नी समेत आठ पर रिपोर्ट
Wed, 20 Aug 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ के खिलाफ आठ लाख के जेवर व नकदी चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पति ने पत्नी, सास, साले-साली समेत अन्य पर आरोप लगाया है।
मामला 2019 का है। पति-पत्नी में विवाद भी चल रहा है। शहर के गोविंद नगर निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सपना, उसकी सास एसपी कॉलोनी निवासी कृष्णा देवी, साला धीरेंद्र शुक्ला उर्फ चुन्ना, साली रुबी, रूबी के बेटे अभय और अर्जुन ने एक अप्रैल 2019 को घर में रखे आठ लाख के जेवर व 45000 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे।
इसमें जनपद जालौन के गांव कुठौंद निवासी नीलेश उर्फ नंदू, उसकी मां व बहन भी शामिल थीं। राजेंद्र ने बताया कि जेवर व रुपये वापस मांगे तो आरोपी टरकाने लगे। इसी बीच पत्नी सपना ने जेवर मोहल्ला बनारसीदास निवासी ओम नारायण को बेच दिए। इसके बाद ओम नारायण ने उससे रंगदारी मारी। पीड़ित ने मामले में वर्ष 2022 रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
मामले में पत्नी सपना ने पांच लाख रुपये में समझौता कर लिया। इसके बाद 29 अगस्त वर्ष 2024 में आरोपी पीड़ित को शहर में मिले। उसने फिर से जेवर व रुपये की मांग की तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। बाद में धमकी देकर चले गए।
मामले में कोतवाली से लेकर एसपी से शिकायत की, लेकिन उसकी सुनी नहीं गई। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।