फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   report against 6 people in fraud medical report case

फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने पर डाक्टर समेत छह पर मुकदमा

Wed, 29 Sep 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
report against 6 people in fraud medical report case
बिधूना (औरैया)। मारपीट के मामले की फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराने के मामले में बिधूना कोतवाली में जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार तिवारी निवासी लोहामंडी बिधूना ने बताया कि वह मोनू बाजपेयी के साथ कंस्ट्रक्शन का काम करता है। दोनों के बीच लाखों रुपये का लेनदेन है। आरोप है कि 19 अगस्त को मोनू ने उसके बेटे आयुष तिवारी को घर पर बुलाया और अपने भाई मोनू उर्फ दीपकांत व उसकी पत्नी कीर्ति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

मामले में मोनू ने कीर्ति और उसके पति सोनू को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कराया। यहीं पर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जे. रत्नाकर, एक्स-रे टेक्नीशियन शिवशंकर लाल के साथ मिलकर फर्जी डॉक्टरी रिपोर्ट तैयार कराई। इस मामले में उसने जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा से शिकायत कर पैनल से डॉक्टरी परीक्षण कराने की गुहार लगाई थी। डीएम के आदेश पर टीम गठित कर 11 सितंबर को कीर्ति और सोनू का दोबारा मेडिकल कराया गया। इसमें पूर्व की रिपोर्ट गलत साबित हुई। थाना प्रभारी बिधूना ने बताया कि डॉ. जे रत्नाकर, शिवशंकर लाल, मोनू बाजपेयी, सोनू, कीर्ति व सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट का मामला दर्ज कराया था
बिधूना थाने में सोनी वाजपेयी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अगस्त को आयुष तिवारी, सत्यम त्रिवेदी निवासी सुखचैनपुर व लल्ला तिवारी 15-20 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके घर पर घुस आए। उसके साथ देवर सोनू व देवरानी कीर्ति से मारपीट की। इसमें देवरानी का गर्भपात हो गया। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed