फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Remembered the great heroes of independence on Republic Day

Auraiya News: गणतंत्र दिवस पर आजादी के महानायकों को किया याद

Sun, 28 Jan 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 28 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Remembered the great heroes of independence on Republic Day
औरैया। 75वें गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह व उल्लास सातवें आसमान पर दिखा। राजनैतिक व समाजसेवी से लेकर जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों के लोगों ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रभक्ति के गीतों के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

तुर्कीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी आनंद सिंह व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने तिरंगा फहराया। तीनों विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। युवा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भी निकाली। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने तिरंगा फहराया। वहीं नगर पालिका परिषद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने तिरंगा फहराया। कर्मचारियों की मौजूदगी में शहीद पार्क स्थित भारत माता की प्रतिमा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पंडित गेंदालाल दीक्षित की प्रतिमा पर फूलों की माला अर्पित की गई।
विज्ञापन

समाजसेवी संगठन जायंट्स ग्रुप सुपर वूमेंस की ओर से भैरोंपुर गांव में बने गोपाल स्वरूप दीक्षित शहीद पार्क में तिरंगा फहराया गया। चित्रांश महासभा के पदाधिकारियों ने नरायनपुर तिराहा स्थित शहीद पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छुन्नू लाल सक्सेना की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गणतंत्र दिवस मनाया। आवास विकास कॉलोनी में 75वें गणतंत्र दिवस की याद में शिक्षक पूनम पोरवाल के नेतृत्व में काफी संख्या में लोगों ने एक-एक पौधा लगाया। सुदिति ग्लोबल अकादमी में प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने तिरंगा फहराया। यहां छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
फोटो27एयूआरपी 24- संवेदना ग्रुप के कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र व शील्ड मिलने के बाद खुशी मनाते एनसीसी कैडेट्स व मंच पर उपस्थित अतिथि। संवाद
आवास विकास में फहराया गया 121 फीट का तिरंगा
औरैया। संवेदना ग्रुप ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अग्रसेन पार्क में 121 फीट का तिरंगा फहराया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा ने तिरंगे की डोर खींची। राष्ट्रगान होने के बाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर संवेदना ग्रुप के संस्थापक एडवोकेट सक्षम सेंगर, अजय सिंह चौहान, ज्योत्सना आनंद, ब्रजेंद्र गुप्ता, विमल शुक्ला, एसपी सिंह, डॉ. एसएस सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed