फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Relief: Get e-KYC done by July 31

राहत: 31 जुलाई तक करा लें ई-केवाईसी

Tue, 07 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Relief: Get e-KYC done by July 31
औरैया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अब किसान 31 जुलाई तक ई-केवाईसी करा सकेंगे। ई-केवाईसी नहीं कराने पर 80,422 की 11वीं किस्त रुकी है।
विज्ञापन

किसानों को राहत देने के लिए केंद्रीय बजट में छह हजार रुपये वार्षिक देने की व्यवस्था की गई है। पहली किस्त के रूप में जिले के दो लाख 32 हजार 775 किसानों को योजना का लाभ मिला था। पात्रता की जांच शुरू हुई तो किसानों की संख्या घटने लगी।
विज्ञापन

अब जिले में करीब एक लाख 48 हजार किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। भारत सरकार की सख्त हिदायत के बाद भी ई-केवाईसी कराने को लेकर किसान उदासीन हैं। 31 मार्च तक बड़ी संख्या में किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई, जिससे इस तिथि को बढ़ाकर 31 मई किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद 80422 किसान ई-केवाईसी नहीं करा सके। ऐेसे में 31 मई को 11वीं किस्त जारी की गई तो करीब एक लाख 48 हजार किसान ही इसका लाभ पा सके। बता दें कि जिले के दो लाख 29 हजार 390 किसानों को ई-केवाईसी करानी है। जिसमें अभी तक 148968 किसानों ने ई-केवाईसी कराई है। 80422 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।

उप निदेशक कृषि डॉ.अशोक तिवारी ने कहा कि किसानों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को सरकार से राहत मिली है। 31 जुलाई तक किसान हरहाल में ई-केवाईसी करा लें, ताकि उन्हें 11वीं किस्त मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed