फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   referred for delivery Saifai

प्रसव के लिए रेफर कर दिया सैंफई

Sun, 17 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 17 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
referred for delivery Saifai
 जिला अस्पताल नए भवन में शिफ्ट किए जाने से जिले के लोगों को असुविधाओं का सामना कर पड़ रहा है। आलम यह है कि पुराने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाएं भी नए भवन में नहीं मिल पा रही है। हालत यह है कि रविवार को अपनी बहू का प्रसव कराने के लिए एक स्वास्थ्य कर्मी जिला अस्पताल पहुंचा। मरीज की हालत गंभीर होने के बाद भी उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल शहर से आठ किलो मीटर दूर चले जाने के बाद शहर के लोगों के हाथ निराशा लगी है। रविवार को स्वास्थ्यकर्मी को भी प्रसव के लिए सैफई तक का सफर तय करना पड़ा। डाक्टरों के आगे हाथ जोड़ने के बाद भी कोई मदद को नहीं आया। जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्यकर्मी सेवाराम की पुत्रवधू को प्रसव पीड़ा होने के कारण नए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


नए जिला अस्पताल में उपकरण न होने के कारण उसे सैफई रेफर कर दिया गया। बाद में स्वास्थ्यकर्मी पुत्रवधू की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे शहर के पुराने जिला अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्यकर्मी ने पुराने अस्पताल को खोलकर पुत्रवधू का प्रसव कराए जाने की मिन्नतें की। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीएमएस डा. एनके मिश्रा ने कहा कि जिला अस्पताल से मरीज को पहले ही सैफई रेफर कर दिया गया था। पुराने अस्पताल में डाक्टर न होने के कारण उसका इलाज नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed