फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Reel of constable in uniform goes viral, investigation into the case started

Auraiya News: वर्दी में आरक्षी की रील वायरल, मामले की जांच शुरू

Fri, 29 Mar 2024 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Reel of constable in uniform goes viral, investigation into the case started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। फफूंद थाना में तैनात एक आरक्षी की वर्दी में बनाई रील वायरल होने से शुक्रवार को खलबली मच गई। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने पर पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके बाद जांच शुरू कराई गई।
फफूंद थाना में तैनात आरक्षी विवेक कुमार पंजाल की यह वीडियो रील शुक्रवार को पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। रील के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें वर्दी पहने आरक्षी कई अलग-अलग एंगल से रील बनाता नजर आ रहा है। इसमें कभी पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर तो कभी बाइक से सटकर खड़े होकर।
विज्ञापन

मामले को लेकर सीओ अजीतमल राम मोहन शर्मा ने बताया कि आरक्षी विवेक कुमार से पूछताछ की गई है। आरक्षी की ओर से बताया कि उसने अंडर ट्रेनिंग के दौरान गलती से यह रील बनाई थी। इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा जांच कर रहे हैं। जांच आख्या के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed